Tuesday, September 17, 2024

मेरठ कांग्रेस में घमासान, जिलाध्यक्ष पर कराया मुकदमा दर्ज

मेरठ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला पर गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता सहित कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल ने बताया कि वह कांग्रेस के सक्रिय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। कुछ दिन पहले उनके चैंबर पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

इसमें पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ने को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कांग्रेस फ्रंटल जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता से फोन करते हुए जितेंद्र पांचाल के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस संबंध में अधिवक्ता ने थाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।

 

 

इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई थी। इसमें आरोप था कि 14 जुलाई को अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल ने पार्टी के नाम से एक फर्जी बैठक की। इसमें कांग्रेस पार्टी के सरधना कमेटी में नगर अध्यक्ष एवं अन्य पद पर मनोनयन की अवैध रूप घोषणा की। इससे पार्टी की छवि को धूमिल करने का कार्य किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल, शाहनवाज मिर्जा, सईद कुरैशी, राहुल जडोदिया, संजय गुप्ता, इरफान, रिजवान खां सहित दस से 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मुकदमों में जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय