Monday, April 28, 2025

मेरठ में मॉडल की गर्लफ्रेंड का खुलासा, सिर्फ व्हाटसएप काॅल करता था विवेक

मेरठ। मॉडल विवेक शाहू की हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस की टीम जुटी है। हालांकि मॉडल हत्याकांड को लेकर पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। वहीं शुक्रवार को मॉडल की महिला मित्र बयान दर्ज कराने पहुंची। इस दाैरान उसने एक नया ही खुलासा किया। अब पुलिस की जांच अब गर्लफ्रेंड के सच और झूठ के इर्द-गिर्द घूम रही है।
पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि मॉडल विवेक साहू काफी दिनों से घर पर रह रहा था। गुरुग्राम से आने के बाद उसने अपना मोबाइल भी रिचार्ज नहीं कराया था। मोबाइल की आउटगोइंग बंद हो चुकी थी, इनकमिंग ही चालू थी। अगर किसी को कॉल करना होता तो विवेक घर पर लगे वाईफाई से फोन को कनेक्ट करके व्हाट्सएप कॉल कर लेता था। ऐसा वह क्यों कर रहा था, इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है।

 

गर्लफ्रेंड के अलावा विवेक की गुरुग्राम के एक दोस्त से भी बात हुई। ये दोस्त कौन है, इसके बारे में जानकारी की जा रही है। विवेक की गर्लफ्रेंड, करोड़ों रुपये और किसी से कोई अदावत तो नहीं, इन सब बिंदुओं पर पुलिस की जांच टिकी हुई है। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। एक टीम गुरुग्राम नेटवर्क पर भी काम कर रही है। हत्या का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

[irp cats=”24”]

 

महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि उसके विवेक से दिसंबर 2023 से संबंध नहीं हैं और न ही कोई बात हुई। दो अन्य दोस्तों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे। खुलासे के लिए पुलिस हाईवे व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

 

21 अगस्त को कंकरखेड़ा के डिफेंस एनक्लेव बी ब्लॉक निवासी मॉडल विवेक शाहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव दुल्हैड़ा स्थित सरकारी नलकूप के पास आरोपियों ने फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस को परिजनों ने बताया कि विवेक की एक महिला मित्र भी है, जो गुरुग्राम में रहती है। इसके चलते पुलिस ने उसे बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस दिया था। शुक्रवार को पल्लवपुरम थाने में पुलिस ने विवेक की महिला मित्र के बयान दर्ज किए।

 

 

उसने बताया कि पिछले नौ महीने से विवेक से उसकी बात नहीं हुई। पहले दोनों की दोस्ती थी लेकिन उसे अब विवेक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने महिला मित्र के साथ विवेक के दो दोस्तों को भी बयान के लिए बुलाया लेकिन उन्होंने शनिवार को थाने आने की बात कही है। महिला मित्र कितना सच बोल रही है। पुलिस इसके लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। विवेक के दोस्तों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय