Saturday, May 18, 2024

आकाशवाणी को नया जीवन देने का काम किया मोदी ने: शाह

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से आकाशवाणी को नया जीवन देने का काम किया है।

शाह ने ‘राष्ट्रीय कॉन्क्लेव: मन की बात@100’ के समापन समारोह में स्मृति डाक टिकट और सिक्का जारी करते हुए यह बात कही।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस अवसर पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शाह ने कहा कि आज का दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद, यानी मन की बात जैसे एक अद्भुत प्रयोग के 100 एपिसोड तक पहुंचने का ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनसंवाद के कई माध्यम होते हैं और प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से जनसंवाद के लिए आकाशवाणी को चुना। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी भारत की जनता की आत्मा की आवाज़ है।

उन्होंने कहा कि बदलते समय और प्रचार के अलग-अलग माध्यमों के कारण आकाशवाणी को लोग लगभग भूल चुके थे लेकिन प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से युवा पीढ़ी को जोड़कर उसे प्रेरित करने का और आकाशवाणी को नया जीवन देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आकाशवाणी को जनसंवाद का माध्यम बनाया और छह दशक पुराने जनसंवाद के इस माध्यम को देश के हर गांव और घर तक पहुंचाया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ये अद्भुत कार्यक्रम लोकतंत्र की नींव पर खड़ा है और लोकतंत्र का एक मुख्य पहलू जनता और नेता के बीच संवाद है। ये संवाद जितना मज़बूत होता है लोकतंत्र की नींव उतनी ही मज़बूत होती है, लोकतंत्र उतना ही मज़बूत और सफल होता है और ये संवाद जितना सार्थक होता है, लोकतंत्र उतना ही परिणामदेही बनता है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सुफल तभी मिल सकते हैं जब नेता और जनता के बीच संवाद हो। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा आश्चर्यजनक कार्यक्रम है जिसमें 09 साल से देश के प्रधानमंत्री जनता से संवाद कर रहे हैं लेकिन उन्होने एक भी राजनीतिक बात नहीं की है। शाह ने कहा कि मोदी जी ने इस कार्यक्रम में देश की सात्विक शक्ति और सृजनात्मक शक्ति को प्लेटफॉर्म देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस देश की ये शक्तियां संगठित, परिष्कृत और पुरस्कृत ना हों उस देश में लोकतंत्र कभी सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने लोकतंत्र के इस मूलमंत्र को 99 एपिसोड्स के माध्यम से जमीन पर उतारा है।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गत 09 साल में देश को कई क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मोदी जी के दो बड़े योगदान हैं- मोदी जी हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को जनता के मत की अभिव्यक्ति को प्रदूषित करने वाले जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त करके इसे पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की दिशा में ले गए हैं।

उन्होंने कहा कि इसने हमारे लोकतंत्र को एक नई आयु, ऊर्जा और दिशा दी है। दूसरा मोदी जी ने पद्म पुरस्कारों का लोकतंत्रीकरण किया, जो पहले सिफारिशों से मिलते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र में ये बहुत बड़ा परिवर्तन लाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने मन की बात के माध्यम से समाज के अंदर छोटे छोटे प्रयोग करने वाले, कई क्षेत्रों में योगदान देने वाले, समाज को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने वाले और समाज को सही दिशा देने वाले कई लोगों और संस्थाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज को सामर्थ्यवान बनाने के लिए मन की बात का उपयोग किया और आकाशवाणी को एक प्रकार से नया जीवन दिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय