Tuesday, April 1, 2025

75 वें गणतंत्र दिवस पर ‘राम रंग’ में रंगे नजर आए मोदी, पहनी बहुरंगी राजस्थानी पकड़ी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘राम रंग’ में रंगे नजर आए।

मोदी आज यहां गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए। इस दौरान उन्होंने विशेष तरह की पगड़ी पहन रखी थी। मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ पीले रंग के साथ बहुरंगी साफा बांध रखा था, जिसे भगवान राम को जोड़ कर देखा जा रहा है। गत वर्ष श्री मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर विविधता के प्रतीक बहुरंगी राजस्थानी पकड़ी पहन रखी थी।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष प्रधानमंत्री ने जिस रंग की पगड़ी पहन रखी थी, उसे भगवान राम का रंग माना जाता है और मोदी ने 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया था। इसके लिए विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें देश-विदेश के करीब 60 हजार लोग जुटे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय