Friday, May 9, 2025

मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे विशिष्ट अतिथि, पहले मनमोहन सिंह को भी बुलाया था !

नयी दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वर्ष फ्रांस के पेरिस में 14 जुलाई को बास्टिल-दिवस परेड के विशिष्ट अतिथि होंगे। यह जानकारी नयी दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास ने बुधवार को ट्विटर पर दी।

श्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस की परेड में शामिल होने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले फ्रांस सरकार ने 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था।

यह फ्रांस में लोकक्रांति व्यवस्था के लिए 18वीं शताब्दी में हुए विप्लव की एक प्रमुख घटना के उपलक्ष्य में मनाया जाता

है। ईसवी वर्ष 1789 में 14 जुलाई के दिन आंदोलनकारियों ने बास्टिल सैन्य दुर्ग और कारावास पर धावा बोलकर कई बंदियों को छुड़ा लिया था। इस घटना से फ्रांसीसी क्रांति को गति मिली।

नयी दिल्ली में फ्रांस के दूतावास ने लिखा है, “14 जुलाई फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस है। यह फ्रांस की क्रांति से जुड़ा है। इस अवसर पर फ्रांसीसी लोग “स्वाधीनता, समानता और बंधुत्व” के मूल्यों का उत्सव मनाते हैं क्योंकि ये मूल्य उन्हें एकजुट करते हैं। ये मूल्य भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भी निहित हैं।”

इस अवसर पर पेरिस में भव्य सैन्य परेड आयोजित की जाती है।

दूतावास ने कहा है कि पेरिस में श्री मोदी की उपस्थिति दोनों देशों के लिए ऐसे समय एक विशेष महत्व की है जबकि भारत और फ्रांस द्विपक्षीय रणनीतिक भागीदारी के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी मना रहे हैं।

पेरिस की इस बार की बास्टिल-दिवस परेड में भारत की सैन्य टुकड़ियां भी भाग लेंगी। दूतावास ने यह भी कहा है कि दोनों देशों ने अच्छे और बुरे हर दौर में एक दूसरे का साथ दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय