Wednesday, May 14, 2025

दिल्ली में उफान पर यमुना, खतरे के निशान से ऊपर पहुंची, लोहे के पुल पर ट्रेनों की आवाजाही निलंबित

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर से परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। रविवार को यमुना का जलस्तर फिर से खतरे के निशान को पार कर गया। रविवार शाम छह बजे तक 206.4 मीटर दर्ज किया गया है। ऐसे में रेलवे की ओर से देर रात लोहे के पुल पर पुरानी दिल्ली और शाहदरा स्टेशन के बीच रेलगाड़ियों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

सीपीआरओ, उत्तर रेलवे के हवाले से बताया गया है कि रात 10.15 बजे से लोहे के पुल पर पुरानी दिल्ली और शाहदरा स्टेशन के बीच ट्रेनों की आवाजाही अगले आदेश तक निलंबित कर दी गई है। लोहे के पुल से होकर पुरानी दिल्ली जंक्शन आने जाने वाली ट्रेनों को वरास्ता नई दिल्ली से चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय