Wednesday, May 14, 2025

शामली में वैश्य कॉलेज विवाद का पटाक्षेप, मीरा रानी अध्यक्ष और संजय संगल मंत्री नियुक्त

 

 

शामली। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, सहारनपुर मंडल ने अपने अंतिम आदेश में वैश्य कॉलेज, शामली की प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर मीरा रानी और मंत्री पद पर संजय कुमार संगल को नियुक्त किया है। साथ ही पूर्व प्रबंध समिति द्वारा की गई चुनाव प्रक्रियाओं को भी पूर्ण रूप से वैध माना गया है।

 

वी.वी. इंटर कॉलेज, शामली और वी.वी. पी.जी. कॉलेज, शामली की पैतृक संस्था से संबंधित एक विवाद वर्ष 1999 से सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, सहारनपुर मंडल के समक्ष लंबित था। 22 जनवरी 2008 को इस मामले में हुई जांच के आधार पर डॉ. विजय संगल को अध्यक्ष और संजय कुमार संगल को मंत्री घोषित किया गया था। संजय कुमार संगल द्वारा समय-समय पर प्रस्तुत किए गए सभी तथ्य जांच में सही पाए गए।

 

संजय कुमार संगल ने बताया कि समय-समय पर अधिकारियों के स्थानांतरण और मामले की पूरी जानकारी के अभाव में दीपक जैन और वीरेंद्र जैन ने स्वयं को अध्यक्ष व प्रबंधक बताकर संस्था के संसाधनों का अनैतिक रूप से वित्तीय लाभ उठाया।

 

मुज़फ्फरनगर में भारत विरोधी पोस्ट शेयर करने वाला एक और युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

 

 

9 मई 2025 को सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, सहारनपुर मंडल ने एक आदेश जारी किया, जिसमें 22 जनवरी 2008 को विधिमान्य प्रबंध समिति के मंत्री संजय कुमार संगल द्वारा समय-समय पर कराई गई चुनाव प्रक्रियाओं को वैध माना गया। नवीनतम चुनाव प्रक्रिया को स्वीकार करते हुए मीरा रानी को संस्था का अध्यक्ष और संजय कुमार संगल को मंत्री घोषित किया गया। सहायक रजिस्ट्रार ने संस्था से संबंधित आगे की कार्यवाही के लिए आदेश जारी किए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय