Wednesday, February 12, 2025

मुंबई : पीयूष गोयल ने मालाड मिठ चौकी फ्लाईओवर का किया निरीक्षण, आवाजाही के लिए खोला गया

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मालाड मिठ चौकी फ्लाईओवर का शनिवार को निरीक्षण किया और निरीक्षण के बाद इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। इस फ्लाईओवर के खुलने से यातायात सुगम होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। फ्लाईओवर का निर्माण शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने और यातायात के प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए किया गया है। पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “पिछले दिनों बीएमसी मुख्यालय में अधिकारियों के साथ हुई तीसरी बैठक में मैंने अनुरोध किया था कि मिठ चौकी ब्रिज के दूसरे विंग का काम जल्द से जल्द पूरा हो और आज इसे जनता की सेवा में समर्पित कर अत्यंत आनंदित हूं। उन्होंने उस दिन जो कहा था उसे पूरा करके दिखाया।

“उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “मकर संक्रांति से पूर्व उत्तर मुंबई को उत्तम बनाने के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में मिठ चौकी ब्रिज के रूप में एक बड़ी सफलता मिली है, जिससे यहां यातायात सुगम होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, उनके बहुमूल्य समय की बचत हो सकेगी। आने वाले दिनों में हमारी कोशिश है कि मलाड के परिवारजनों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में और अधिक आसानी हो, इस दिशा में हम तेजी से काम कर रहे हैं।” इस दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि मिठ चौकी फ्लाईओवर के पहले चरण का उद्घाटन पहले ही हो चुका है और दूसरा चरण शुरू होने के बाद नागरिकों को यातायात से बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही, कोस्टल रोड का काम भी जल्द ही पूरा होगा, जिससे मुंबई में घंटों लंबा सफर आसान हो जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय