Wednesday, April 23, 2025

मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया साइबर अपराधियों को किराए पर अकाउंट देने वाला शातिर युवक

नोएडा। साइबर अपराधियों को अकाउंट किराए पर देने वाले एक आरोपी को मुंबई पुलिस ने थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरोला गांव से आज गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस उसे ट्रांजिट डिमांड पर लेकर वापस महाराष्ट्र जाएगी।

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश गौतम ने बताया कि मुंबई के थाना पाया धुनी में तैनात उप निरीक्षक गोकुल खैरनार आज अपनी पुलिस टीम के साथ नोएडा आए। उन्होंने थाना सेक्टर-49 पुलिस को सूचित किया कि उनके थाने में दर्ज एक मुकदमे का आरोपी बरौल गांव में रह रहा है।

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने मुंबई पुलिस की सहायता से आरोपी सुधीर कुमार पुत्र राम प्रसाद उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस उसे ट्रांजिट डिमांड पर लेकर महाराष्ट्रा जाएगी। इसके खिलाफ थाना पाया धुनी में धारा 419, 420, 467, 468, 471 तथा आईटी एक्ट के विभिन्न धारा के तहत मुकदमा दर्ज है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि यह आरोपी साइबर अपराधियों को अपना अकाउंट किराए पर उपलब्ध करवाता था। साइबर ठगी करने वाले लोग इसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते थे। फिर अपना कमीशन काटने के बाद वह साइबर अपराधियों के दूसरे खातों में पैसा वापस कर देता था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय