Saturday, May 11, 2024

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब यूपी में महिलाएं रोडवेज बस में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। जिसमें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में प्रदेश की माताओं को फ्री में यात्रा करने का मौका मिलेगा। योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम ने यह बड़ा फैसला किया है। यह सुविधा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) की सभी 11315 बसों में मिलेगा। इस काम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में व्यवस्था कर दी है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के पास अपनी 8939 बसें हैं। इनके साथ ही 2376 संविदा (ठेके) की बसें हैं। यूपी रोडवेज की सभी 11315 बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को फ्री में यात्रा करने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों, राजकीय पुरस्कार से सम्मानित अध्यापकों, वीरता पुरस्कार से सम्मानित सेना तथा पुलिस बल के जवानों को फ्री में यात्रा करने की व्यवस्था पहले से ही मौजूद है। इसके साथ ही पांच वर्ष की उम्र तक के बच्चों को यूपी रोडवेज की बस में फ्री में यात्रा कराई जाती है। 5 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए यूपी रोडवेज की बस में आधा किराया देना पड़ता है।

 

इसी के साथ 21 वर्ष की उम्र तक के छात्रों को पास के द्वारा महीने में 60 चक्कर तक फ्री में यात्रा करने की सुविधा भी यूपी रोडवेज की बसों में दी जाती है। सरकार को यूपी रोडवेज की बसों से मिलने वाले किराए से प्रतिदिन सवा करोड़ रूपये की कमाई होती है। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में रोजाना (रात व दिन में) 12 लाख यात्री सफर करते हैं। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों का संचालन प्रदेश के साथ ही साथ दूसरे राज्यों तक भी किया जाता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने रोडवेज के बेडे को बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत 100 से अधिक नई बसें खरीदकर उन्हें यूपी रोडवेज के बेडे में शामिल किया जाएगा। नई बसें खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। नई बसों में डीजल से चलने वाली बसों के साथ ही साथ इलैक्ट्रिक बसें भी शामिल की जाएंगी।

 

वही उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज की सभी बसों में प्रदेश की रहने वाली 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को फ्री में यात्रा करने की सुविधा देने का फैसला किया गया है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय