Monday, April 14, 2025

गौवंश के शव मामले में नगर पालिका ईओ निलंबित

जालौन। जालौन के कालपी नगर पालिका क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हाईवे किनारे मृत मिले गोवंशियों के मामले में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई नगर निकाय निदेशालय लखनऊ के निदेशक डा. नितिन बंसल ने की है। निलंबन की सूचना जिलाधिकारी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।

उल्लेखनीय है कि, 23 जनवरी को कानपुर-झांसी हाईवे किनारे बड़ी संख्या में गोवंशियों के शव मिले थे। इसे लेकर हिंदू संगठन ने ज्ञापन दिया था। इस प्रकरण में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी वेद प्रकाश यादव पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। मामले में जिले की दो सदस्यीय टीम जांच कर रही थी। जांच में ईओ दोषी पाए गए हैं।

बुधवार को नगर निकाय निदेशालय लखनऊ के निदेशक डा.नितिन बंसल ने ईओ वेद प्रकाश यादव को दोषी मानते हुए निलंबित किया है। निलंबन अवधि में ईओ को जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें :  अयोध्या में तेज़ रफ़्तार डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मारी, एक की मौत, छह घायल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय