Saturday, April 26, 2025

मेरठ में मुस्लिमों ने ठेली वाले को पीटा, भाजपा नेताओं का थाने में हंगामा

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की गणेशपुरी में ठेली वाले को पीटने का विरोध करने पर मुस्लिम युवकों ने हिन्दू युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार की देर रात भाजपा नेताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया।

गणेशपुरी में टिक्की-चाट की ठेली लगाने वाले युवक की बुधवार की देर रात जावेद से कहासुनी हो गई। जावेद ने अपने साथियों को बुला लिया और ठेली लगाने वाले युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। गणेशपुरी गली नंबर चार निवासी दीपक ने ठेली वाले को पीटने का विरोध किया। इस पर जावेद ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक की भी बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसे लेकर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसका पता चलते ही भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज और महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा के साथ कई कार्यकर्ता ब्रह्मपुरी थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर भाजपा नेताओं को शांत किया। पीड़ित दीपक और ठेली वाले युवक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

[irp cats=”24”]

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार, आरोपितों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय