Tuesday, May 13, 2025

मुजफ्फरनगर में कृष्णापुरी से लापता महिला का शव मोती झील से बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी से बीते दिवस लापता हुई अधेड़ महिला ने मोती झील में कूदकर आत्महत्या कर ली है। आज सुबह लापता महिला का शव मिल गया है। इस दुखद हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से शव को बाहर निकाल लिया।

ज्ञातव्य है कि कल गायब हुई महिला अनीता सिंहल पत्नी अरविंद सिंहल निवासी कृष्णापुरी का काली नदी मोती झील से शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 55 वर्षीय महिला बीते दिवस दोपहर लगभग एक बजे अपने घर से अचानक लापता हो गयी थी, जिसकी सम्भावित स्थानों पर तलाश की गयी थी, लेकिन महिला का कुछ सुराग नहीं लग सका था। आज सुबह काली नदी के पास मोती झील पर्दाफाश में एक शव मिला, जिसकी शिनाख्त कृष्णापुरी निवासी अनिता के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि गृह कलह में महिला ने आत्महत्या की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय