Tuesday, May 20, 2025

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक दिल्ली एम्स की गवर्मेंट बॉडी के निर्विरोध सदस्य हुए निर्वाचित

मुज़फ्फरनगर- मुज़फ्फरनगर सांसद हरेंद्र सिंह मलिक नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की गवर्मेंट बॉडी के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली एम्स समेत 9 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की गवर्नमेंट बॉडी का निर्वाचन हुआ है जिसमे  सदस्य के तौर पर हरेंद्र मलिक को निर्विरोध सदस्य निर्वाचित किया गया है।

एम्स एक्ट 1956 के प्रावधानों के अनुसार 9 एम्स जिसमें अवन्तिपुर, भटिंडा, भोपाल, कल्याणी, नागपुर, नई दिल्ली, रायबरेली, रेवाड़ी और राजकोट में सांसदों के नामांकन हुए थे। रायबरेली नई दिल्ली और राजकोट में तीन लोगो ने अपनी दावेदारी पेश की थी जिसमें इन तीनो जगहों के एक एक दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए।जिसके बाद दिल्ली एम्स के लिए हरेंद्र सिंह मलिक के अलावा भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज को सदस्य चुना गया है।

रायबरेली एम्स के लिए किशोरी लाल शर्मा और स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज को सदस्य बनाया गया है।

रेवाड़ी एम्स के लिए सतपाल ब्रह्मचारी और धर्मवीर सिंह को सदस्य चुना गया है। राजकोट एम्स के लिए पुरुषोत्तम रुपालाऔर गनिबेन ठाकुर सदस्य चुने गए हैं। अवंतीपुर के लिए शेर सिंह और जुगल किशोर को सदस्य बनाया गया है।  भटिंडा के लिए पूर्व मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अमरिंदर सिंह राजा को सदस्य चुना गया है।

भोपाल के लिए भारत सिंह कुशवाहा और आलोक शर्मा को सदस्य चुना गया है। कल्याणी के लिए अभिजीत गंगोपाध्याय और डॉक्टर शर्मिला सरकार को सदस्य बनाया गया है।

नागपुर के लिए श्याम कुमार और अनूप संजय धोतरे को सदस्य चुना गया है ,

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय