Saturday, May 10, 2025

मुजफ्फरनगर के एआरएम को किया निलंबित, लापरवाही व कार्य में उदासीनता के चलते हुई कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र सिंह को अपने दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने पर सस्पेंड किया गया है।

साल 2019 के मुकाबले 2022 में ऑन रोड बसों की संख्या, औसत में गिरावट आ रही थी, जिस कारण परिवहन निगम को नुकसान झेलना पड़ रहा था। निलंबन अवधि तक एआरएम को परिवहन निगम मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार गत चार साल में पूर्व में आए औसत की अपेक्षा इस बार आए औसत में भारी गिरावट आने के कारण जांच के दायरे में आए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र सिंह पर गाज गिर गई।

मुजफ्फरनगर परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पर जांच के बाद हुई कार्यवाही के कारण अन्य जिलों के परिवहन निगम के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि कऱीब छह माह तक सस्पेंड किए गए हैं, इस समय अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय