Sunday, May 11, 2025

राजस्थान, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने पर्यवेक्षक घोषित किये

नयी दिल्ली-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा की है।

पार्टी ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को राजस्थान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को मध्य प्रदेश तथा केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

ये पर्यवेक्षक अपने अपने नामित राज्यों में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव कराएंगे जो राज्य का मुख्यमंत्री पद संभालेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय