Saturday, April 26, 2025

नरेन्द्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 15 सितम्बर। महानगर द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान संकल्प दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन एक विशाल परिवार है। नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में 2014 से अब तक भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी। नरेन्द्र मोदी आज दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। एक-एक व्यक्ति को जोड़कर बड़ी संख्या के साथ एक मजबूत संगठन बनकर उभरा है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के नेतृत्व में समय-समय पर लोकसभा, विधानसभा चुनाव और नगर निकाय के चुनाव के साथ पार्टी गठन के कार्य भी हुए। जिसमें हमारे एक-एक कार्यकर्ता ने आगे बढ़कर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। इसमें लखनऊ महानगर सदैव अग्रणी भूमिका में रहा है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अध्यक्षीय कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगठन की उपलब्धियों पर अनुराग साहू द्वारा संकलित वीडियो का बड़ी एलइडी पर प्रदर्शन किया गया।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ महानगर के एक-एक कार्यकर्ता ने पार्टी के अभियानों में पूरी कर्मठता और लगन के साथ कार्य करके लखनऊ महानगर में सभी अभियानों को पार्टी की अपेक्षा के अनुसार पूरा किया है। आज लखनऊ महानगर के अध्यक्ष के रूप में 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी को विश्वास दिलाता हूं की लखनऊ महानगर को सदस्यता अभियान सहित अभियानों में भी प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी शीर्ष पर पहुंचाने का प्रयास करूंगा।

[irp cats=”24”]

इस दौरान वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने वर्चुअल रूप से जुड़कर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ अपने संगठनात्मक अनुभवों को साझा करते हुए उत्तम कार्यकाल और उज्जवल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया व रजनीश गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय