Wednesday, May 1, 2024

गैस कई रोगों की जड़ है

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

आज के आधुनिक युग में आधुनिक साधनों द्वारा प्रत्येक कार्य करना सहज हो गया हैं। सुख-सुविधाएं उपलब्ध होने से इंसान आलसी हो गया है। बस बैठे-बैठे गैस की शिकायत शुरू हो जाती है। घूमना-फिरना भी इतना नहीं हो पाता क्योंकि समय ही नहीं मिलता।

गैस एक खतरनाक बीमारी है। इसके होने व शरीर में रूकने से सिर-दर्द, पेट दर्द, उल्टियां, अफारा, चक्कर आना, मुंह का स्वाद कड़वा होना आदि समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए क्यों न रसोईघर में उपलब्ध घरेलू वस्तुओं को ही प्रयोग किया जाए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

– आधा चम्मच अजवायन, पिसे काले नमक के साथ मिलाकर गुनगुने पानी से लें।
– अजवायन व मोटी इलायची पानी में काफी देर तक उबाल कर छान लें। इसमें थोड़ा सा काला नमक व हींग डाल कर हल्का गुनगुना पी लें। गैस, उल्टी में आराम मिलेगा।

– बच्चों के पेट दर्द होने पर हींग पीसकर पानी में घोल कर नाभि के चारों ओर लगाएं।
– भोजन के बाद दही में अजवायन व काला नमक, भुना जीरा मिलाकर पिएं।

– मुनक्के व लहसुन की फांक खाना खाने के बाद चबा कर निगल जाएं। रूकी हुई हवा निकलती है व कमर दर्द व सर्दी से जकड़े शरीर में भी आराम मिलता है।
– अलका अमरीश चौधरी

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय