Saturday, May 18, 2024

मुज़फ्फरनगर में सभी निकायो में नामांकन प्रक्रिया में आई तेजी, अध्यक्ष के 10 व सभासद पद पर 230 पर्चे भरे

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। जनपद में सभी दस नगर निकायो की नामांकन प्रक्रिया में तेजी आ गई है। आज पांचवे दिन अध्यक्ष पद पर दस व सभासद पद पर 230  पर्चे भरे गये।

मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदों की नामांकन प्रक्रिया कचहरी परिसर में चल रही है। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में अध्यक्ष पद के पर्चे भरने व खरीदने का कार्य चल रहा है। आज अध्यक्ष पद पर पांचवें दिन भी कोई पर्चा नहीं भरा गया है। सभासद पद के लिये 18 पर्चे भरे गये है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सदर तहसील में पुरकाजी नगर पंचायत व चरथावल नगर पंचायत की नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये कोई पर्चा नहीं भरा गया और सभासद के लिये नौ पर्चे भरे गये है। चरथावल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये दो पर्चे भरे गये, जबकि सदस्य पद के लिये ग्यारह पर्चे दाखिल हुए है।

खतौली नगर पालिका की नामांकन प्रक्रिया तहसील में चल रही है, जिसमें अध्यक्ष पद पर कोई पर्चा नहीं भरा गया, जबकि सभासद पद के लिये 12 पर्चे दाखिल हुए है। जानसठ तहसील में जानसठ नगर पंचायत मीरांपुर नगर पंचायत  व भोकरहेडी नगर पंचायत की नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें जानसठ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये दो पर्चे भरे गये है, जबकि सभासद के लिये 16 पर्चे भरे गये है।

मीरांपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिये एक व सभासद के लिये 23 पर्चे भरे गये है। भोकरहेडी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिये चार पर्चे भरे गये है, जबकि सभासद के लिये 11 पर्चे भरे गये है।

मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये आज कुल 13 बिके है, जबकि सभासदों ने 95 पर्चे खरीदे है। पुरकाजी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के तीन व सभासद के 21 पर्चे खरीदे गये है। चरथावल नगर  पंचायत में अध्यक्ष पद के चार, सभासद के दस पर्चे खरीदे गये है।

खतौली नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के 9 व सभासद के लिये 40  पर्चे खरीदे गये है। जानसठ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये सात पर्चे खरीदे गये, जबकि सभासद के लिये छह पर्चे खरीदे गये है। मीरांपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिये छह व सभासद के लिये 15 पर्चे खरीदे गये है। भोकरहेडी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के तीन व सभासद पद के 21 पर्चे खरीदे गये है।

बुढ़ाना तहसील में बुढाना नगर पंचायत, शाहपुर नगर पंचायत व सिसौली नगर पंचायत में नामांकन प्रक्रिया चल रही है।  आज नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन पर्चे भरने व खरीदने के लिये काफी भीड उमडी, क्योंकि अब दो दिन शेष रह गये है। निकाय चुनाव में नामांकन पत्र जमा करने की गति बढऩे लगी है। नगर पंचायत शाहपुर से अध्यक्ष पर पर  श्रीमती मुस्कान ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। सदस्य के पद पर तीन निकाय से 30  नामांकन पत्र जमा हुए। नामांकन पत्र जमा करने व खरीदने की प्रक्रिया में नगर पंचायत शाहपुर से अध्यक्ष के पद पर श्रीमती मुस्कान ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। अध्यक्ष पद हेतु चतरसैन ने 2 व शराफत ने 1 नामांकन पत्र खरीदा। सदस्य के पद हेतु 8 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सदस्य के पद पर शाहपुर से 17 नामांकन पत्र जमा हुए।

नगर पंचायत बुढ़ाना से अध्यक्ष पद हेतु उमा त्यागी पत्नि सुबोध त्यागी ने 3 नामांकन पत्र खरीदे। सदस्य के पद हेतु 4 नामांकन पत्र जमा हुए। नगर पंचायत सिसौली से अध्यक्ष पद हेतु श्रीमति ममता ने-2, आरती बालियान -1, सुभाषिनी -1, कृष्णा देवी -1 व शालू देवी ने भी 1 नामांकन पत्र खरीदा। सदस्य पद के 9 नामांकन पत्र बिके। दूसरी ओर नगर पंचायत सिसौली से सदस्य पद हेतु 9 नामांकन पत्र जमा हुए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय