Saturday, May 18, 2024

महिला टीचरों पर रहती है गंदी नज़र, पुलिस में भी हो रहा है महिलाओं का उत्पीड़न, महिला पहलवानों के पक्ष में आये नरेश टिकैत !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ़्फरनगर। देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप को लेकर महिला पहलवानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत प्रदर्शनकारी खिलाडिय़ों से मिलने बुधवार को दिल्ली गए थे।

खिलाडिय़ों से मिलने के बाद मुजफ़्फरनगर पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा है कि आज भले ही केंद्र और यूपी सरकार महिला सुरक्षा की बड़ी बात कर रही हो, लेकिन वास्तविकता एकदम इससे परे है। महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है, न सरकारी शिक्षा विभाग में और न पुलिस विभाग में। महिला जिस क्षेत्र में काम के लिए जाती है, उसे अमर्यादित नजर से देखा जाता है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुजफ़्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो हमारे पहलवान है, लड़की है, लड़के हैं, उनका उत्पीडऩ हो रहा है। उनके साथ ज्यादती हो रही हैं। उन्होंने जनवरी के महीने में भी जंतर मंतर पर धरना दिया था और फिर किसी के आश्वासन पर उठ गए थे। उन्हें आज फिर धरना देना पड़ रहा है। आज धरने का छठा दिन है। उन्हें दोबारा फिर से धरना देना पड़ रहा है, ऐसी क्या बात है?

उन्होंने कहा कि कुछ ना कुछ बात तो जरूर होगी। उन्होंने अपना मान सम्मान ताक पर धर दिया। न जाने कितनी महिलाएं और लड़कियां हैं, जो इस तरह की बात को बर्दाश्त कर जाती होंगी। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि यदि कोई सत्ता में मंत्री है, तो ऐसा नहीं है कि वह कुछ भी कर लेगा। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सुना है कि एफआईआर   होगी, एफआईआर हो गई ठीक है। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कितने अपराधी अगर इस सरकार में यही बात है कि महिलाओं के मान सम्मान की बात है। महिलाओं के मान सम्मान में सभी उठ जाते हैं। हम भी किसान हैं चलो किसानों की बातो का रुक्का-रोला होता रहता है। फसलों के दाम बिजली के दाम चलता ही रहता है, जो हमारी महिला खिलाड़ी पहलवान है, अगर उनके साथ भी नाइंसाफी होगी, तो फिर कब तक बर्दाश्त किया जायेगा। इसमें जाति, मजहब, बिरादरी की कोई बात नहीं होती। अगर बच्चे विदेश से मेडल जीत कर ले आवे तो पूरा देश खुशी महसूस करता है, उसमें कोई मजहब या धर्म नहीं देखता।

हरियाणा के रेसलर खिलाडिय़ों के कब्जे के जवाब पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। इस तरह के आरोप तो लगातार लगते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आरोप तो  हम पर भी लगता है कि तुम तो राजनीति करते हो। उन्होंने कहा कि धरने पर गए थे, तो वहां देखा कि सभी बिरादरी के खाप चौधरी उसमें गुर्जर भी है, त्यागी भी है, जाट भी है और मुस्लिम भी है और भी बहुत से लोग थे। इसमें बिरादरी की कोई बात नहीं है, यह तो हरियाणा का नहीं यह पूरे भारत का मामला है।

टिकैत ने कहा कि दिल्ली भारत की राजधानी है वहां पर वह अपनी बात कह रहे है, शांतिपूर्ण तरीके से बात कर रहे हैं, तो उनकी सुनवाई होनी चाहिए। प्राथमिकी तो किसी की भी हो सकती है यदि कोई पीडि़त है, तो उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर करो उसके बाद जो कुछ भी अदालत निर्णय लेगी, वह अलग बात है।

बृज भूषण शरण सिंह के बचाव में उतरी मुजफ्फरनगर की महिला पहलवान दिव्या काकरान पर पलटवार करते हुए चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि वह लड़की है और थोड़ी उम्र है। उसे इतना नहीं पता और ज्ञान भी कम है ठीक है, वह भी हमारी बच्ची है, हम यह नहीं कहते। वह भी हमारे जिले की शान है। उसे इस तरह की टीका टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बृजभूषण का बचाव तो हम भी कर रहे हैं। हम क्या उसको फांसी दे रहे हैं और कम से कम जब उसने गलती कर रखी है, तो गलती को तो वह महसूस करें। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह को सलाह देते हुए कहा कि जनता के बीच में आकर भूल चुक की माफी मांगे। हम भी तो उसकी बेइज्जती नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह नहीं है कि कोई कुछ भी कर लो।

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि खिलाडिय़ों को हमारा पूरा समर्थन है और हम वहां भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला है यदि उसमें भी कुछ नहीं होता है, तो उसकी मीटिंग करके और उत्तरप्रदेश में 4 तारीख को नगर निकाय चुनाव है। हम इस में बैठने के नहीं। उन्होंने कहा कि यह तो हर उस में गड़बड़ हो रही है।  चौधरी नरेश टिकैत ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ में इनका तो उत्पीडऩ हर विभाग में है, हमने तो यह देखा है कि शिक्षा विभाग में भी यही स्थिति है और पुलिस विभाग में भी यही स्थिति है। उन्होंने कहा कि कोई शर्म के लिए नहीं कहता तो महिलाओं के साथ में उत्पीडऩ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की तो बात मोदी और योगी सब महिलाओं के सम्मान की बात करें, तो उनका सम्मान रहना चाहिए।

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पता तो लग रहा है उनकी सुनवाई कम हो रही है। शिक्षा जगत में भी ऐसी ही बात है, लेकिन कुछ लोग अच्छे भी हैं, हम ऐसा नहीं कहते कि पर कितने ही आदमी तो जिनका चरित्र खराब है, वह महिला शिक्षकों पर गंदी नजर रखते हैं। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम तो सोचते थे कि शिक्षा जगत में तो महिलाएं सुरक्षित होती होंगी, लेकिन सब जगह बहुत गड़बड़ है।

उन्होंने कहा कि हम तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यही अपील करते है कि हर विभाग में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और इस पर ध्यान दिया जाए। प्रदेश में एक बातचीत चल रही है और ठीक बात रहनी चाह यदि प्रदेश में कोई अधिकारी है, तो उस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए और जनता की बात तो सुननी चाहिए और न्याय में तो सबका विश्वास है, न्याय सबको मिलना चाहिए। जो पीडि़त है उनकी बात सुनी जानी चाहिए। प्रदेश कों विकास की ले जाना चाहिए, जिससे प्रदेश में अच्छा विकास हो और अच्छा शासन चले और जो पीडि़त है उनकी सुनवाई हो।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय