Saturday, May 10, 2025

नेशनल पेट डे : शिल्पा शेट्टी ने अपने पालतू जानवरों ट्रफल, सिम्बा के साथ शेयर किया वीडियो

मुंबई। नेशनल पेट डे के अवसर पर एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने प्यारे दोस्तों ट्रफल और सिम्बा के साथ एक मनमोहक वीडियो शेयर किया।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने आवास पर अपने कुत्तों के साथ खेलती नजर आ रही हैं।

शिल्पा ने सफेद टैंक टॉप और नीली फ्लेयर्ड डेनिम पहनी हुई है और अपने प्यारे दोस्तों को प्‍यार करती हुई नजर आ रही हैंं।

पोस्ट पर शीर्षक दिया गया, ”इस दुनिया में वे मेरी शांति हैं, ट्रफल, सिम्बा और मेरी ओर से सभी को नेशनल पेट डे की शुभकामनाएं।”

शिल्पा पिछली बार एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आई थीं। रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश द्वारा निर्मित और निर्देशित, सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय हैं।

उनके पास पाइपलाइन में ‘केडी’ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय