Saturday, May 10, 2025

नोएडा में लेडी डॉन के खिलाफ पड़ोसी ने दर्ज कराया मुकदमा, गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-77 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली लेडी डॉन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-77 स्थित सिविटेक संप्रिति सोसायटी में रहने वाले संदीप तिवारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पड़ोस में रहने वाली अमृता शर्मा ने 11 मई को उनकी पत्नी अर्चना तिवारी, भतीजे प्रथम, गार्ड मंजूर अली, महिला गार्ड नीलम तथा सोनम पर हमला किया। बुरी तरह मारा-पीटा एवं जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने सबके साथ डंडे से मारपीट की। गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उसने उनके घर के बाहर रखे गमले, टेलीफोन तथा घर का सामान भी डंडे मार को तोड़ दिया।

पीड़ित के अनुसार उनकी 2 वर्ष की बेटी आना तिवारी को भी महिला ने मारा और गिरा दिया। उनके अनुसार महिला ने रात के समय भी उनके साथ इस तरह की हरकत की, तथा उनकी बेटी के लिए अपशब्द कहे।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चोटिल उनकी पत्नी और भतीजे का मेडिकल भी कराया गया। उन्होंने महिला से अपने परिवार को जान का खतरा बताते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को सहायक पुलिस आयुक्त के न्यायालय में पेश किया था। महिला वहां से जमानत कराने के बाद दोबारा से मारपीट करने लगी। बीती रात को पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे दोबारा से गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय