Sunday, May 19, 2024

सपा ने बागपत में बदला प्रत्याशी, अमरपाल शर्मा को बनाया उम्मीदवार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ हापुड़ लोकसभा से एडवोकेट भानु प्रताप का टिकट बदलने के बाद सपा ने बागपत में नामांकन खत्म होने से एक दिन पहले टिकट बदल दिया है। यहां अमरपाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अखिलेश यादव के यहां सुबह से कई टिकट को लेकर बैठक चल रही थी। अब बागपत लोकसभा सीट से अमरपाल शर्मा प्रत्याशी बनाए गए हैं। भाजपा के राजकुमार सांगवान से उनका मुकाबला रहेगा।
सपा ने पहले जाट बिरादरी से अपने पुराने कार्यकर्ता मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। जिसके बाद अमरपाल शर्मा ने

 

भी दावेदारी कर दी तो जातीय समीकरण और ब्राह्मण वोटर्स को देखते हुए अखिलेश यादव ने अमरपाल को तैयारी करने की बात कहते हुए भेज दिया था।

 

पिछले दो दिन से सिम्बल लेने को लेकर खीचतान चल रही थी और मनोज व अमरपाल शर्मा दोनों ने लखनऊ में डेरा डाला हुआ था।

 

अब नामांकन का केवल एक दिन बाकी रहने पर अमरपाल शर्मा को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि उनको प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। वो सिंबल लेकर आते ही नामांकन करेंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय