Sunday, May 11, 2025

पड़ोसी युवक ने 10 वीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती होने पर चला पता

मेरठ। बहसूम थानाक्षेत्र में पड़ोसी युवक 10वीं की छात्रा को डरा-धमकाकर छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी पांच महीने की गर्भवती हुई तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला।

क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि मजदूरी कर परिवार का पालन करता है। आरोप है कि उसकी पुत्री को डरा-धमकाकर पड़ोसी युवक छह महीने से दुष्कर्म कर रहा था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने चिकित्सकों को दिखाया तो जांच में किशोरी पांच महीने की गर्भवती निकली।

किशोरी ने बताया कि बोबिन उसको डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। पूरी जानकारी सामने आने के बाद सोमवार को किशोरी के पिता ने आरोपी बोबिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया कि गांव में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, किशोरी के गर्भवती होने के बाद परिजन दुखी हैं, उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि करें तो क्या करें। किशोरी का घर से निकलना बंद हो गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय