Wednesday, April 16, 2025

ग्रेटर नोएडा में बिजली के विवाद में भतीजे ने चाची को मारा धक्का, मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में बिजली के खंभे से तार लगाने को लेकर चाची और भतीजे में विवाद हो गया। इस विवाद में भतीजे ने चाची को धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पति ने थाना रबूपुरा में भतीजे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।
थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुनील कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम कादरपुर में उनकी पत्नी वीना 50 वर्ष को उसके भतीजे सुनील ने धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने अपने भतीजे को नामित करते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि महिला की मौत हृदय घात के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से भतीजा फरार है।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में युवक ने मौसेरी बहन की इज्जत पर बोला हमला, गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय