Wednesday, May 21, 2025

न्यू कैलेडोनिया में भूकंप के जोरदार झटके, 7.4 मापी गई तीव्रता

मास्को। न्यू कैलेडोनिया के तट पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी है। यूएनजीएस के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गयी। शनिवार को तड़के 01:51 बजे महसूस किए गए भूकंप का केंद्र न्यू कैलेडोनिया की राजधानी नौमिया से लगभग 261 मील उत्तर-पश्चिम में

लगभग 22 मील (36 किलोमीटर) की गहराई में था। अमेरिकी सूनामी चेतावनी प्रणाली ने भूकंप के बाद सूनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय