Friday, May 16, 2025

मुजफ्फरनगर के चारू जैन आत्महत्या मामले में नया मोड़, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला सुरेंद्रनगर के चारू जैन आत्महत्या कांड में मायकेवालों ने दहेजहत्या के साथ यह भी सनसनीखेज आरोप लगाया है कि पुलिस को दिया गया चारू का सुसाइड नोट फर्जी है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के भरतपुर शहर निवासी नरेंद्र जैन ने बताया कि उसकी बेटी चारू जैन की शादी मुजफ्फरनगर में सुरेंद्रनगर थाना नई मंडी क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू के साथ कुछ वर्ष पहले हुई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने शादी में 20 लाख रुपए का दान दहेज दिया था। बावजूद पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर उनकी बेटी का उत्पीड़न करते आ रहे थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले भी बेटी के साथ मारपीट की गई थी। मंडी कोतवाली में

उन्होंने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। इस पर उन्होंने चारू जैन के ससुराल वालों को उसका शव मोर्चरी भेजने से मना किया था। बावजूद उन लोगों ने शव को मोर्चरी भेज कर पोस्टमार्टम करा दिया। आरोप है कि चारू जैन ने उत्पीड़न से परेशान होकर सुसाइड किया। नरेंद्र जैन का आरोप है कि जिस सुसाइड नोट को चारू जैन का बताकर पुलिस उन्हें दिखा रही है, वह लेख उनकी बेटी का नहीं है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय