Wednesday, June 26, 2024

गाजियाबाद में पूजा के फूल से बन रही धूपबत्ती, कचरे से नाइट लैंप

गाजियाबाद। शहर के लिए बड़ी चुनौती बन रही कचरा निस्तारण की समस्या का समाधान नगर निगम जन सहयोग से कर रहा है। अभियान चलाकर गृहणियों को कचरा पृथक्करण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि मोहननगर जोन के वार्ड-45 के करेड़ा में कई गृहणियों ने अपने घरों पर फूलों से एकत्र होने वाले अपशिष्ट से धूपबत्ती बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसी तरह कविनगर जोन के वार्ड-67 में भी वेस्ट से बेस्ट की मुहिम छेड़ते हुए घर के कचरे का इस्तेमाल कर उपयोगी वस्तुएं बनाने का कार्य किया जा रहा है। पेंसिल के स्टैंड, नाइट लैंप, हैंगिंग बास्केट, कपड़े की थैली आदि बनाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कचरा पृथक्करण के लिए प्रतिदिन शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों में भी चार प्रकार के कंपार्टमेंट लगे हुए हैं, जिनके उपयोग के लिए स्वच्छ भारत मिशन की टीम जनता को जागरूक कर रही है। साथ ही, घरों के अंदर भी गीला कचरा अलग तथा सूखा कचरा अलग करने के लिए अपील की जा रही है।

 

गृहणियां इस मुहिम में अहम भूमिका निभा रही हैं। न केवल कचरे को अलग-अलग किया जा रहा है बल्कि जागरूक महिलाएं कचरे से उत्पाद भी बना रही हैं। कविनगर जोन में सबसे अधिक इस कार्य को किया जा रहा है। गाजियाबाद नगर निगम की ओर से रोको-टोको अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें पान मसाला खाकर यहां-वहां थूकने वालों को टोका जा रहा है और खुले में शौच न करने की अपील की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय