Sunday, April 20, 2025

Noida :10वीं की छात्रा को अगवा कर बनाया अपनी हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी दसवीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी फैक्टरी कर्मचारी वीरेश कुमार को गिरफ्तार कर पीड़िता को मुक्त करा लिया।

 

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को पीड़िता के परिजन ने वीरेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वीरेश पर नाबलिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। जिसके बाद केस में दुष्कर्म की भी धारा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। जांच में आरोपी पीड़िता को दूसरे जिले में ले जाने की फिराक में था।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद: हिंडन सिविल टर्मिनल से अब वाराणसी के लिए सीधी फ्लाइट, 1 मई से एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरू करेगी उड़ान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय