Wednesday, May 8, 2024

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस हुई मुस्तैद, अवैध हथियार व मादक पदार्थ समेत 18 गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर लोकसभा क्षेत्र में पुलिस बड़े अपराधियों के साथ-साथ छोटे-मोटे बदमाशों पर भी नकेल कस रही है। जिले को अपराध मुक्त करने के मकसद से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सकें। नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पुलिस द्वारा चलाये गए अभियान में विभिन्न जगहों से 18 लोगों को अवैध हथियार और मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने एक सूचना का आधार पर मंतोष को गिरफ्तार कर सवा किलो गांजा बरामद किया है।

थाना जारचा पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक मनोज कुमार राय ने राजेश कुमार पुत्र ओमपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने जुल्फिकार उर्फ जुलू को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह शातिर बदमाश है।

थाना जेवर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम भूरा उर्फ ओमप्रकाश है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि उपरीक्षक मनोज कुमार ने एक सूचना के आधार पर रमेश को गिरफ्तार कर इसके पास से 24 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक शिवकुमार सिंह ने एक सूचना के आधार पर कुश कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से 20 पव्वा शराब बरामद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि उपनिरीक्षक मलूक सिंह ने एक सूचना के आधार पर उमेश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दीपक लोहिया को गिरफ्तार कर इसके पास से एक अवैध चाकू, सूरज सिंह से 25 पव्वा हरियाणा मार्का शराब तथा कमलेश के पास से 27 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है।
थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने कमलेश नामक युवक को गिरफ्तार कर 27 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने राजहंस मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके पास से 565 ग्राम गांजा बरामद किया है।
थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी श्रीमती सरिता मलिक ने बताया कि उपनिरीक्षक संजीव कुमार राठी ने सौरव शर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक किलो 160 ग्राम अवैध गांजा मिला है।
थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि उपनिरीक्षक राहुल प्रताप सिंह ने हरीश नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 62 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक राममिलन वर्मा ने एक सूचना के आधार पर संतोष नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।
थाना फेस वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राहुल प्रताप सिंह ने वरुण नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 700 ग्राम गांजा बरामद किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय