Tuesday, June 25, 2024

नॉएडा के छात्र ने रचा इतिहास, महज़ 10 साल की उम्र में 77 फीसद अंक के साथ पास की 10वीं की बोर्ड परीक्षा

ग्रेटर नोएडा। मंगलवार को यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे आए हैं। नतीजों के आने के बाद सभी तरफ खुशी की लहर है। इसी में एक अचंभित करने वाली खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक महज 10 साल के एक छात्र ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा अच्छे प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण की है। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले 10 वर्ष के छात्र ने अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया है। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले अयान गुप्ता ने महज 10 वर्ष की उम्र में ही दसवीं कक्षा पास कर एक इतिहास रच दिया है। मंगलवार को घोषित हुए यूपी बोर्ड के रिजल्ट में अयान को 77 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। अयान की उपलब्धि देखकर परिवार वालों में खुशी का माहौल है।

दरअसल कोरोना काल में जब स्कूल बंद हो गए थे और बच्चे अपने घर से ही पढ़ाई पूरी कर रहे थे। उस समय अयान दूसरी कक्षा में ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर वैली स्कूल में पढ़ाई करता था। अयान पढ़ने में पहले से ही काफी होनहार है, जो उसको स्कूल में पढ़ाया जाता था और उससे भी काफी आगे तक अपनी पढ़ाई घर में ही पूरी कर चुका था। इसलिए फिर घरवालों को एक आईडिया आया कि अयान को घर पर ही अच्छे से होम क्लासेस दिलवाई जाए। जिसके बाद अयान को सातवीं, आठवीं और नौवीं होम क्लासेस दिलवाई गई। जिसमें वह काफी अव्वल रहा। कोरोना काल खत्म होने के बाद अयान को सीबीएसई स्कूल में नौवीं कक्षा में डालने के लिए मन बनाया गया लेकिन किसी भी सीबीएसई स्कूल में आयान को दाखिला नहीं दिया, क्योंकि उसकी उम्र काफी कम थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसके बाद अयान को बुलंदशहर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में 2022 में दसवीं कक्षा में दाखिला दिया गया। मंगलवार को यूपी बोर्ड के दसवीं के रिजल्ट में अयान ने 77 प्रतिशत अंक लाकर इतिहास रच दिया।

अयान ने बताया कि 2020 में लॉकडाउन के दौरान उसका अपनी रूटीन पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसलिए वह आगे की पढ़ाई करने लगा। जिसके बाद उसको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। हिंदी में थोड़ा कमजोर था। उसने हिंदी पर भी काफी मेहनत की इसके बाद 2022 में दसवीं कक्षा में शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में दाखिला लिया। जहां पर केवल एग्जाम देने जाता था और सारी पढ़ाई ऑनलाइन करता था। उसने बताया कि उसे थोड़ा सा डर जरूर लगा था एग्जाम में, लेकिन उसने सारे एग्जाम अच्छे से किए हैं और उसकी मेहनत सफल रही।

अयान के पिता मनोज कुमार ग्रेटर नोएडा में सीए हैं। उन्होंने बताया कि 2020 लॉकडाउन के दौरान की बात है, जब अयान दूसरी कक्षा की किताबों से ज्यादा आगे की पढ़ाई कर ली थी। जिसके बाद उन्हें लगा कि अयान पर थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है तो उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग शुरू करा दी। जिसके बाद अयान को देखा गया कि इसको अपने पीछे की पढ़ी हुई सभी किताबें याद हैं कि नहीं लेकिन अयान को सब कुछ याद था। फिलहाल 10 वर्ष की आयु में बच्चे के पास होने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और उनके घर लोग बधाई देने के लिए भी आ रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय