Friday, April 25, 2025

युवक की बेरहमी से हत्या, खाली प्लाॅट में फेंका लहूलुहान शव

मेरठ। मेरठ के सरधना कस्बे में युवक की बेरहमी से हत्या का दी गई है। युवक की हत्या का उसका शव खाली प्लॉट में फेक दिया गया। जहां से आज मंगलवार को शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। धनतेरस के दिन रार्धना गांव में युवक की हत्या से शोक फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के रार्धना गांव में युवक को धारदार हथियारों से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में जुटी है। मंगलवार सुबह गांव रार्धना में खाली प्लॉट में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान मोहित पुत्र ओमपाल के रूप में हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि मोहित सोमवार से गायब था। परिजन और ग्रामीण मोहित की तलाश कर रहे थे। रात तक भी मोहित का कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह ग्रामीण ने देखा कि एक प्लॉट में खून से लथपथ मोहित का शव पड़ा है।

[irp cats=”24”]

मोहित की बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या की गई थी। उसके शरीर, चेहरे पर और सर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। मोहित की हत्या से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की घटना की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस में मोहित की हत्या के मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय