Sunday, May 19, 2024

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में पुलिस के साथ आज हुई मुठभेड़ में जहां एक कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल हो गया वहीं मुठभेड़ में बदमाश की गोली से आरक्षी अंकित पंवार भी बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गया है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी सहारनपुर डा. विपिन टाडा ने बताया कि जनपद के थाना मंड़ी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की वारदात हुई हैं। मुठभेड़ में बदमाश की गोली से जहां आरक्षी अंकित पंवार भी बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है वही कुख्यात बदमाश भी गोली लगने से घायल हो गया है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि यह मुठभेड़ मंड़ी थाना क्षेत्र में सकलापुरी रोड़ पर पुलिया के पास आम के बाग के सामने हुई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि बदमाश वसीम उर्फ जान माडल मुठभेड़ स्थल के पास अपने साथी के साथ छिपा हुआ था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर वसीम और उसके साथी ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली आरक्षी अंकित पंवार के बाएं हाथ में लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वसीम पुत्र मोहिम निवासी मोहल्ला खान आलमपुरा थाना जनकपुरी घायल हो गया। उसका साथी सारिक पुत्र रईस निवासी हाकमशाह थाना कुतुबशेर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार वसीम के खिलाफ विभिन्न थानों में 20 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। 

पुलिस के मुताबिक वसीम ने 26 जुलाई 2023 को शालू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब वह अपनी चिकन की दुकान पर बैठा था। उसका उससे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। शालू ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। बदले में उसने उसकी हत्या कर दी थी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय