Wednesday, May 8, 2024

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गोली लगने से हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर जनपद सहारनपुर में पुलिस के साथ आज हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी डा. विपिन टाडा ने बताया कि नगर के थाना कोतवाली देहात इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की वारदात हुई हैं। जिसमें बदमाश फुरकान घायल हुआ है वह कुख्यात बदमाश मुकीम काला गिरोह का सदस्य है। वह डकैती के एक मामले में फरार चल रहा था।

फुरकान कैराना के जंधेड़ी गांव का निवासी है। उसके साथ पुलिस की मुठभेड़ सहारनपुर में ढमोला नदी पुल के पास हुई। जब पुलिस नया बाईपास चौराहे के पास चैकिंग कर रही थी। फुरकान का भाई साबिर दो लाख रूपए का इनामी था और वह मुकीम काला गिरोह का सदस्य था। साबिर कुछ समय पूर्व पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

फुरकान के पास से पुलिस ने स्पेल्डंर मोटर साइकिल और 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस दल का नेतृत्व निरीक्षक मनोज चाहल कर रहे थे। दल में दो दरोगा और सात हेड कांस्टेबल शामिल थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय