Monday, February 24, 2025

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, दूसरा फरार

नोएडा। चेकिंग के दौरान पुलिस पर सरेशाम गोली चलाकर भाग रहे दो बदमाशों में से एक को पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक कुख्यात लुटेरे के पैर में लग गई। वहीं दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल बदमाश पर 14 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि देर रात को थाना बिसरख पुलिस बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनका पीछा किया। हड़बड़ाहट में उनकी मोटरसाइकिल गिर गई। पुलिस को अपने आप से घिरा देख बदमाश गोली चलाते हुए पैदल भागने लगे। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश मनोज चतुर्वेदी पुत्र घनश्याम चतुर्वेदी निवासी आजाद मार्केट लाइब्रेरी रोड दिल्ली सदर बाजार के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसका दूसरा साथी मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि इसके पास से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन, देसी तमंचा, घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद हुई है। डीसीपी ने बताया कि उक्त बदमाश के ऊपर पूर्व में लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय