Thursday, April 24, 2025

कन्नौज से अब अखिलेश लड़ेंगे चुनाव, आज करेंगे नामांकन

कन्नौज।  सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने के दावे को एक बार फिर कंफर्म कर दिया गया है। सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने कन्नौज लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव के ही चुनाव लड़ने का संकेत दिया है।

सपा आधिकारिक रूप से कन्नौज लोकसभा सीट पर तेज प्रताप सिंह यादव को कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। वहीं, इटावा में राम गोपाल यादव ने तेज प्रताप के नामांकन भरने की बात की पुष्टि की थी।

कन्नौज की कंफ्यूजन में कयासों का आंकड़ा कभी ऊपर जा रहा है तो कभी नीचे आ रहा है। बीते दिन मंगलवार को कयासों ने जोर पकड़ा तो पार्टी ने कहा कि कन्नौज से तेज प्रताप सिंह ही चुनाव लड़ेंगे।

[irp cats=”24”]

वहीं, बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे वरिष्ठ सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने तिर्वा रोड स्थित सपा कार्यालय में अखिलेश यादव के ही कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए।

उनसे जब सवाल पूछा गया कि क्या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव कन्नौज से लड़ेंगे व 25 अप्रैल को नामांकन करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि आप जो समझ रहे, वही सही है। हम आ गए हैं। कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं और यही चाहते हैं। गुरुवार 12 बजे नामांकन की तैयारी है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अखिलेश जिंदाबाद नारे भी लगाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय