Saturday, May 11, 2024

पूरा देश बुलाएगा अब शिवपुरी की ललिता और विद्या को : मोदी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के शिवपुरी की दो सहरिया आदिवासी महिलाओं की संबोधन क्षमता से प्रभावित होकर कहा कि पूरा देश उन्हें देख रहा है और अब देश भर के लोग इन दोनों महिलाओं को अपने यहां बुलाएंगे।

मोदी प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) योजना के शुभारंभ के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के जनजातीय लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शिवपुरी की सहरिया जनजाति की दो आदिवासी महिलाओं ललिता और विद्या से संवाद किया। दोनों महिलाओं ने पूरे आत्मविश्वास से प्रधानमंत्री से संवाद किया, जिस पर प्रधानमंत्री ने दोनों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रधानमंत्री ने महिलाओं से पूछा कि उन्हें शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी कैसे मिली। साथ ही उनके परिवार को मिलने वाले शासकीय योजनाओं के लाभ के बारे में भी जानकारी चाही। इस पर दोनाें महिलाओं ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी और बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उन्हें कई योजनाओं के बारे में पता चला।

इस पर मोदी ने कहा कि वे उन महिलाओं को सुन कर बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि गांवों में बहुत प्रभावी नेतृत्व है। इसी दौरान विद्या ने प्रधानमंत्री को गांव का पूरा मॉडल भी दिखाया।

इस पर मोदी ने कहा कि विद्या ने तो ‘विद्या’ को पूरी तरह आत्मसात कर लिया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान पूरा देश इन दोनों महिलाओं को देख रहा है और अब लोग विद्या और ललिता को अपने गांव बुलाएंगे।

इस दौरान मोदी ने कहा कि इन महिलाओं ने बता दिया कि पीएम जनमन का कितना असर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर एक नागरिक को योजनाओं का लाभ पहुंचे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उज्जैन से इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय