Saturday, April 26, 2025

संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच बताने अब घर-घर जाएगी ‘आप’ !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आम आदमी पार्टी के प्रभारी और सांसद संजय सिंह भले जेल चले गए हों, लेकिन उनकी मुहिम को उनके दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए पार्टी आगे आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में सड़कों पर संघर्ष करती हुई दिखेगी। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि सांसद संजय सिंह ने मणिपुर की घटना, किसानों के ऊपर थोपे गए काले कानून,महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया उनकी इस मुहिम को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाने का काम करेगी।

संजय सिंह के उन सभी सवालों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के घर-घर जायेंगे। पूरे प्रदेश में 21 नवंबर से अभियान चलाया जाएगा। संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों ? एक पर्चा को लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे प्रथम चरण में 25 लाख घरों तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे. पर्चा के अंदर सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों ? उनके सभी मुद्दे लिखे हुए होंगे. सभी कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होंगे।

[irp cats=”24”]

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी राजनीतिक दुर्भावना के कारण की गई, अडानी के भ्रष्टाचार, महंगाई,बेरोजगारी और मोदी सरकार पर सवाल उठाने की वजह से उनकी गिरफ्तारी की गई। मोदी सरकार ने उनके सवालों के जवाब देने की बजाय ईडी से फर्जी तरीके से उनको गिरफ्तार करा दिया।

लोकतंत्र बचाओ रैलियां करेंगी आप
सभाजीत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार इस देश में लोकतंत्र खत्म करने की साजिश कर रही है सवाल उठाने वालों को जेल में डाला जा रहा है पर्चा अभियान के साथ-साथ आम आदमी पार्टी लोकतंत्र बचाने के लिए आगामी 23 नवंबर से एक महीने के भीतर प्रदेश के अलग अलग हिस्से में आठ बड़ी रैलिया करेंगी, जिसके अंतर्गत पहली रैली मुरादाबाद में होगी। इन सभी सभाओ में दिल्ली के मंत्री भी शिरकत करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय