Monday, March 10, 2025

सहारनपुर में मांगों को लेकर एनआरएमयू से जुड़े कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

सहारनपुर। एनपीएस को रद्द कर ओपीएस को राज्य व केन्द्र के कर्मचारियों पर अविलम्ब लागू किए जाने समेत कई मांगांे को लेकर नारर्दन रेलवे मैन्स यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने भूख हड़ताल आज भी जारी रखी।

 

केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मांगों के निस्तारण को लेकर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर चलाये जा रहे आंदोलन को आज भी कर्मचारियांे ने जारी रखा और सामुहिक रूप से भूख हड़ताल पर बैठे।

 

उन्होंने मांग की कि एनपीएस को रद्द कर ओपीएस को राज्य व केन्द्र के कर्मचारियों पर अविलम्ब लागू किया जाये। अन्यथा केन्द्र व राज्य सरकार के कर्मचारी अपनी जायज मांगों को मनवाने को लेकर किसी भी हद तक जाने को तैयार रहेंगे। भूख हड़ताल मंे एनआरएमयू जक्शन शाखा के पदाधिकारी, राज्य कर्मचारी संयुकत परिषद व संयुक्त शिक्षा परिषद के कर्मचारियों ने भाग लिया।

 

इस मौके पर सुल्तान अहमद, परविन्द्र, विनित हेम्ब्रोम, अर्जुन, सुधीर, अंकित, प्रमेश कुमार, शिवचरण, मीनाक्षी श्रीवास्तव, सुधीर, कर्म सिंह, अशोक मलिक, सरदार सिंह समेत भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय