Saturday, April 26, 2025

डेरा प्रमुख राम रहीम ने हरियाणवी गाना किया लांच

मेरठ। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम ने पांचवां गाना हरियाणवी में लांच किया है। उसके इस गाने को साध संगत खूब पसंद कर रही है।

बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में 40 दिन का पैरोल काट रहा डेरा प्रमुख ने इस बार हरियाणवी में गाना, आशीर्वाद मांओं’ लांच है। गाने में डेरा प्रमुख शहर व गांवों के सरपंच और गणमान्यजनों से आह्वान कर रहा है कि वो नशे से मर रहे नौजवानों को नशों से बचाकर उनकी मांओं से आशीर्वाद प्राप्त करें।

बता दें कि चार मिनट और 35 सेकेंड के इस गाने में डेरा प्रमुख बता रहा है कि आज हर गांव, शहर व नुक्कड़ मोहल्ले में लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी नशे में डूबी हुई हैं और मौत के आगोश में जा रही हैं।

[irp cats=”24”]

सांग में वह हरियाणवी पगड़ी पहनकर कह रहा है किसी भी धर्म में नशा करने को नहीं कहा गया है। लेकिन फिर भी नशा बढ़ता जा रहा है, इसलिए नशा बेचने वालों का पीछा करो और पहरा लगाकर इसको रोक दो और हरियाणवी पगड़ी की लाज रख लो।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय