Monday, April 21, 2025

गाजियाबाद में सुरक्षित नहीं महिलाएं, देर रात कार चालक ने महिला के साथ की बदसलूकी, मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में महिला अपने पति के साथ भी रात को सुरक्षित नहीं है। मामला गाजियाबाद के सबसे पॉश इलाके राजनगर एक्सटेंशन सोसाइटी का है। जहां पति-पत्नी स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रहे थे उसी दौरान एक कार सवार ने महिला को लिफ्ट का ऑफर किया। विरोध करने पर कार चालक कुत्ते को कुचलते हुआ भाग गया, शिकायत करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
यह सीसीटीवी बेशक थोड़ी दूर का है। लेकिन गौर से देखेंगे तो एक कार रुकती हुई दिख रही है। कुछ स्ट्रीट डॉग्स भी वहां चहल कदमी करते हुए दिख रहे हैं। यह सारा मामला गाजियाबाद के पॉश कालोनी राजनगर एक्सटेंशन का है। यहां महिला के पति सौरव गुप्ता और उनकी पत्नी सोनिया 25 जनवरी की रात को करीब 12:00 बजे स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रहे थे। पति और पत्नी थोड़ी दूरी पर थे। इसी समय आरोप है कि एक कार आकर महिला सोनिया के पास रुकी और कार सवार नशे में था उसने महिला के साथ बदसलूकी की इतना ही नहीं कार में बैठाने का आफर किया। जिससे महिला डर गई और उसने अपने पति को आवाज भी लगाई साथ ही जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस महिला के रिएक्शन से कार सवार घबरा गया और वह तेजी से कार चलाता हुआ निकल गया। इसी दौरान आरोप है कि स्ट्रीट डॉग कुचला गया।
एसीपी आलोक दुबे ने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट आलोक दुबे एसीपी नंदगम गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट
लेकिन सवाल एक बार फिर यह उठता है कि क्या दिल्ली एनसीआर में रात में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार और पुलिस के दावे क्या महिला सुरक्षा को लेकर फेल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में चार साल की बच्ची के साथ स्कूल कैब चालक ने की अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय