Wednesday, April 9, 2025

सोनीपत के भाजपा सांसद का आपत्तिजनक वीडियो हो रहा वायरल, रमेश कौशिक ने बताया राजनीतिक षड्यंत्र

सोनीपत। भाजपा सांसद रमेश कौशिक का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में सांसद महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। सांसद ने इसे छवि खराब करने के लिए किया गया राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। वीडियो को फेक बताते हुए उन्होंने कहा है कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। वीडियो की सत्यता की दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता है।

प्रसारित हो रहे सात मिनट 35 सेकेंड के वीडियो में भाजपा के 67 वर्षीय सांसद रमेश कौशिक और महिला आपत्तिजनक अवस्था में दिख रहे हैं। वीडियो में हुई बातचीत के अनुसार, महिला को नौकरी के नाम पर कमरे पर बुलाया गया। जहां सांसद उससे नाम भी पूछते सुनाई दे रहे हैं। महिला ने खुद यह वीडियो बनाया है।

कमरे के भीतर तेज आवाज में टीवी पर एक न्यूज चैनल पर खबरें चल रही हैं, जिसमें एंकर बार-बार कहती सुनाई दे रही है कि आज गांधी जयंती है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि वीडियो दो अक्टूबर का है। इस वीडियो में सांसद और महिला के बीच करीब 30 सेकेंड ही बातचीत हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय