Sunday, May 11, 2025

बाबा विश्वनाथ के दर्शन का शुल्क बढ़ाये जाने पर अखिलेश ने कहा, भाजपा ने धर्म को व्यापार बना लिया

लखनऊ। बाबा विश्वनाथ के दर्शन पर शुल्क बढ़ाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदनीय बताया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने धर्म को व्यापार बना लिया है।

अभी शुक्रवार को बनारस में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजा-पाठ के शुल्क में काफी इजाफा कर दिया गया। इसका विरोध बनारस में भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले भी एक बार शुल्क बढ़ाया गया था, जिसके विरोध के बाद वापस ले लिया गया था।

बढ़ाये गये शुल्क के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को दोपहर बाद ट्वीट किया, “भाजपा सरकार से आग्रह है कि ‘बाबा विश्वनाथ जी’ के दर्शन पर शुल्क लगाकर ग़रीबों, सच्चे भक्तों व आम जनता से ‘दर्शन का अधिकार’ न छीने। भाजपा ने धर्म को व्यापार बना लिया है। निंदनीय!”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय