Tuesday, April 22, 2025

मेरठ में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का सैलाब, शिव मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

मेरठ। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मेरठ के शिव मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस अवसर पर प्रसिद्ध औघडनाथ मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। तड़के तीन बजे से ही हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है।

 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम को लिखी चिट्ठी- मुज़फ्फरनगर में कूड़ा कलेक्शन कंपनी का रोका जाए भुगतान !

 

 

औघडनाथ मंदिर क्षेत्र में आधी रात के बाद से शिव भक्तों का रेला उमड़ना शुरू हो गया। महाशिवरात्रि की भोर में बाबा के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं की प्रवेश द्वार पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। महाशिवरात्रि पर मेरठ के अन्य मंदिरों में भी आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।

 

मुज़फ्फरनगर में छात्राओं को दे दिया गया था गलत प्रश्नपत्र,परिजनों ने किया हंगामा, केंद्र व्यवस्थापक हुई डिबार

जलाभिषेक के लिए आधी रात से कतारें लग गईं हैं। बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों ने देर रात से मंदिरों में लाइन लगाई। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। शहर के सदर विल्वेश्वर महादेव मंदिर, राज राजेश्वरी मंदिर, स्वयंभू मंदिर, नई सड़क शिवमंदिर वनखंडीश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर और फूलबाग कालोनी स्थित नागेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

 

मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट, फ्लाईओवर व अंडरपास मांगे

शिवभक्तों ने हर-हर महादेव व बम भोले का उद्घोष कर पूरा मंदिर प्रांगण जोश व भक्ति से भर दिया है। इस साल महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग जैसे कई शुभ योग हैं। इसको देखते हुए मंदिरों के साथ घरों में भी शिवभक्तों ने पूजन के विशेष प्रबंध किए हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पुनर्गठन की आवश्यकता - योगी

 

 

सदर स्थित विल्वेश्वर महादेव मंदिर में तड़के चार बजे से भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए लाइनों में लगे श्रद्धालु बम भोले के जयकारों के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मंदिरों में अधिक भीड़ होने के कारण सुरक्षाकर्मी भी मोर्चा संभाले हुए हैं।

 

 

शहर के प्राचीन शिव मंदिरों व दूसरे शिवालयों में लोग दर्शन पूजन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों में इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। औघडनाथ मंदिर में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेडिंग लगाई गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय