Tuesday, April 22, 2025

मेरठ में एसटीएफ मुठभेड़: लॉरेंस विश्नोई गैंग का शूटर, एक लाख का इनामी जितेंद्र ढेर

मेरठ। मेरठ में आज बुधवार को सुबह नोएडा एसटीएफ और मेरठ पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में लॉरेंस विश्नोई का शूटर एक लाख का इनामी बदमाश जितेंद्र एनकाउंटर में ढेर हो गया। लॉरेंस विश्नोई के शूटर जितेंद्र के साथ पुलिस की ये मुठभेड़ आज तड़के मुंडाली थाना क्षेत्र के जंगल में हुई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में जितेंद्र को गोली लगी। वो जमीन पर गिर गया।

 

मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट, फ्लाईओवर व अंडरपास मांगे

 

इसके बाद वो उठ नहीं सका। मुठभेड़ में बदमाश जितेंद्र का एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। घायल बदमाश जितेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मुठभेड़ में मारा गया शूटर जितेंद्र हरियाणा के झज्झर जिले के आसौंदा गांव का रहने वाला था।

 

थाना भवन विधायक अशरफ अली खान ने उठाया कृष्णा नदी का मुद्दा, बढ़ रही है किनारे के गांवों में कैंसर जैसी बीमारी

 

 

वह गाजियाबाद में 2023 में हुई एक हत्या के मामले में फरार चल रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम रखा हुआ था। बदमाश जितेंद्र ने झज्झर में डबल मर्डर किया था। स मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। 2023 में पैरोल पर बाहर आया था। उसके बाद से फरार चल रहा था। वह लॉरेंस विश्नोई गैंग के लिए काम करता था। लॉरेंस के इशाने पर बदमाश जितेंद्र ने कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में दर्दनाक हादसे: सड़क दुर्घटनाओं और संदिग्ध हालात में चार की मौत, युवती ने खाया जहर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय