Monday, April 21, 2025

नोएडा में बागपत की रहने वाली सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला, दोस्त ने ही दिया घटना को अंजाम

नोएडा। नोएडा में बागपत की रहने वाली एक महिला सिक्योरिटी गार्ड पर उसके ही दोस्त ने चाकू से जानलेवा हमला किया गया।

हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। इस हमले में महिला बाल-बाल बच गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

घटना उस वक्त ही है जब शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति महिला के पास पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। जिससे महिला बाल-बाल बच गई इस हमले में महिला को मामूली चोटें आई है। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

पुलिस के मुताबिक पुलिस की जांच में पता चला है कि सिक्योरिटी गार्ड महिला और पुरुष एज-दूसरे को पहले से जानते हैं, दोनों दोस्त हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। और पूछताछ शुरू कर दी है।

अभी तक की जांच में पता चला है कि दोनों के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते व्यक्ति ने महिला के गले पर चाकू से हमला किया।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में मानसिक व पारिवारिक समस्याओं से ग्रसित 5 महिलाएं समेत 10 लोगों ने की आत्महत्या
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय