Tuesday, May 6, 2025

बिहार के नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने ली शपथ

पटना। बिहार के नये राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण किया। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने बिहार राजभवन में नये राज्यपाल का शपथ ग्रहण कराया। अब राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के 41वें राज्यपाल बन गये हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी,बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ सभी नेता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि नये राज्यपाल आज सुबह ही पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में राज्यपाल के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मौजूद थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय