Saturday, April 26, 2025

ग्रेटर नोएडा में शादी के 11वें दिन नव विवाहिता पंखे से लटकी मिली, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

नोएडा। शादी के 11 दिन बाद एक नव विवाहिता की ससुराल में पंखे से लटका शव मिला। इस मामले में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना कासना में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी के ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी है। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

भाकियू (अराजनैतिक) में उथल-पुथल, ब्लॉक अध्यक्ष पर अवैध उगाही के आरोप, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र

 

[irp cats=”24”]

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रताप सिंह निवासी जनपद अलीगढ़ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी बेटी पूनम की शादी 16 फरवरी वर्ष 2025 को मनीष नामक व्यक्ति के साथ की। वह गांव सिरसा का रहने वाला है। पीड़ित  के अनुसार उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार अपनी बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों को दान दहेज दिया। पीड़ित के अनुसार शादी के अगले दिन से ही उसकी बेटी के ससुराल के लोग दहेज की और मांग करने लगे। उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। उसके बाद पीड़ित ने 3 लाख 50 हजार रुपया उन्हें और दिया।

 

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में होटल रेडियन्स गोल्ड के बाहर से कार में चोरी, पुलिस ने 5 लाख का माल किया बरामद

 

आरोपी ने और दहेज की मांग की, लेकिन वह देने में असमर्थ रहा। पीड़ित के अनुसार शादी के मात्र 11 दिन बाद 28 फरवरी को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने पूनम को पंखे से फांसी लगाकर हत्या कर दी। सूचना मिली तो वह अस्पताल पहुंचा, जहां पूनम मृत अवस्था में मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित ने पूनम के पति मनीष, सास अनुराधा, देवर अनुराग, चाचा दिनेश, मौसी तारा के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय