Monday, March 17, 2025

भाकियू (अराजनैतिक) में उथल-पुथल, ब्लॉक अध्यक्ष पर अवैध उगाही के आरोप, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र

मुजफ्फरनगर। भाकियू अराजनैतिक में बड़ा विवाद सामने आया है। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पर अवैध उगाही के गंभीर आरोप लगाते हुए संगठन के युवा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे दिया, जिससे किसान संगठन में हड़कंप मच गया है।

मुज़फ्फरनगर में चेयरपर्सन ने अफसरों के कसे पेंच, सफाई, जलापूर्ति और पथ प्रकाश पर जोर, सभासदों ने उठाया सफाईकर्मियों का मुद्दा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत भोकरहेड़ी की युवा टीम समेत ब्लॉक की कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष किसान संगठन के नाम पर अवैध उगाही कर रहे थे, जिससे संगठन की छवि धूमिल हो रही थी।

मुज़फ्फरनगर में सभासदों का प्रयास रंग लाया, पालिका प्रशासन ने किया बंदर पकडऩे का अभियान शुरू

मोहन वाशिलान – प्रधान सचिव, भोकरहेड़ी, राहुल सहारन – कार्यकारी अध्यक्ष, कन्हैया – नगर अध्यक्ष, साजन – नगर उपाध्यक्ष, अवधेश सहारनपुर – नगर उपाध्यक्ष, अमित त्यागी, शाहरूख मलिक (सहकारी), राहुल पाल (महासचिव), शुभम बालियान (ब्लॉक महासचिव), विकास पाल (नगर संगठन मंत्री), विशाल तोमर, गौरव तोमर (नगर मंत्री) समेत  दर्जनों कार्यकर्ताओं के त्यागपत्र देने के बाद संगठन में गहरा संकट खड़ा हो गया है। इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय