Saturday, May 10, 2025

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के 19 बागियों पर चला संगठन का डंडा, सभी 6 वर्ष के लिए निष्कासित

गाजियाबाद। नगर निकाय द्वितीय चरण के चुनाव के लिए जहां मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने 19 बागियों के खिलाफ कार्रवाई की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया कि जिन लोगों को निष्कासित किया गया है वह सभी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। इनमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, पूर्व पार्षद अरुण जैन और मंडल महामंत्री ऋषभ जैन, मंडल मंत्री नीतू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब चंद गुप्ता, पूर्व पार्षद मनोज गोयल पूर्व महामंत्री दिनेश लखेरा, हेमलता शर्मा आलोक शर्मा, पूर्व पार्षद आनंद गुप्ता, पूर्व पार्षद सलेख चंद त्यागी, विनोद शर्मा, मोहन सिंह रावत, कुसुम सिंह, एसपी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, प्रीति शर्मा, शशि बाला खेमका तथा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष जितेंद्र यादव शामिल हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय